तीन महीने में प्रति व्यक्ति 15 किलो अनाज मिलेगा।
- 4 सदस्यों वाले परिवार को 60 किलो
- 5 सदस्यों वाले परिवार को 75 किलो
- 6 सदस्यों वाले परिवार को 90 किलो
अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के कार्डधारकों को उनके अनुसार अतिरिक्त मात्रा मिल सकती है। क्यों लिया गया यह फैसलासरकार का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को बार-बार राशन दुकान जाने से राहत मिलेगी। भीड़ कम होगी और वितरण व्यवस्थित रहेगा। राज्यों को निर्देश दिए गए हैं कि फेयर प्राइस शॉप्स (राशन दुकानों) के जरिए एक साथ वितरण करें।
- राशन कार्ड आधार से लिंक होना चाहिए।
- e-KYC पूरा होना जरूरी है।
- लाभार्थी निर्धारित तारीख पर राशन कार्ड और आधार लेकर नजदीकी राशन दुकान पर जाएं।
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद राशन मिलेगा।
सरकार ने कहा है कि– “सुविधाजनक और व्यवस्थित वितरण के लिए एक साथ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कृपया अपने नजदीकी राशन की दुकान से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त करें।” यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी। लाभार्थी अपनी दुकान से सही समय पर संपर्क करें और पूरी मात्रा की जांच कर लें। अगर कोई समस्या हो तो राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-1975 पर शिकायत की जा सकती है।

