History Of Ukraine: 1991 में मास्को से अलग हुआ था यूक्रेन, आज रूस ने कर दिए टुकड़े, जानिए इस देश के बारे में सबकुछ

आपका भारत टाइम्स
4 Min Read

History Of Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच विवाद चरम पर पहुंचता नजर आ रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र के नााम संबोधन में पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही इलाकों, डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी। पुतिन ने इन इलाकों में अपनी सेना भेज दी है और विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन अब अमेरिका की कठपुतली बन चुका है। अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य पश्चिमी देशों ने इसका विरोध किया है। यूक्रेन ने भी कहा है कि वह रूस से डरने वाला नहीं है। वहीं पुतिन ने संबोधन में चेतावनी जारी की कि यदि खून खराबा हुआ तो वह जिम्मेदार नहीं होगा। यहां पढ़िए यूक्रेन का सम्पूर्ण इतिहास…

History Of Ukraine: ऐसे बना और टूट गया यूक्रेन

1991 : सोवियत रिपब्लिक आफ यूक्रेन के नेता लियोनिड क्रैवचुक ने मास्को से आजाद होने की घोषणा की। क्रैवचुक राष्ट्रपति चुने गए।

1994 : राष्ट्रपति चुनाव में लियोनिड कुचामा ने क्रैवचुक को पराजित किया।

1999 : अनियमितताओं के आरोपों के बीच कुचामा फिर राष्ट्रपति चुने गए।

2004 : रूस समर्थक विक्टर यानुकोविच को राष्ट्रपति चुना गया, लेकिन धांधली के आरोपों के बाद फिर चुनाव कराए गए। पश्चिम समर्थक पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर युशचेंको राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2005 : युशचेंको ने सत्ता संभाली और यूक्रेन को क्रेमलिन के प्रभाव से निकालने और नाटो व यूरोपीय यूनियन की ओर बढ़ने का वादा किया।

2008 : नाटो ने वादा किया कि एक दिन यूक्रेन गठबंधन का सदस्य होगा।

2010 : यानुकोविच ने राष्ट्रपति चुनाव में टाइमोशेंको को पराजित किया। यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह में रूसी नौसेना को लीज के बदले में दोनों देशों के बीच गैस मूल्य समझौता हुआ।

2013 : यानुकोविच सरकार ने यूरोपीय यूनियन के साथ व्यापार वार्ता स्थगित की और मास्को के साथ आर्थिक संबंध बहाल करने का विकल्प चुना।

2014 : हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद संसद ने यानुकोविच को पद से हटाया। डोनबास के पूर्वी क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादियों ने आजादी की घोषणा की। पश्चिम समर्थित एजेंडे के साथ कारोबारी पेट्रो पोरोशेंको ने राष्ट्रपति चुनाव जीता। इसी साल एम्सटरडम से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री विमान एमएच17 ईएन को मिसाइल से मार गिराया गया। जांचकर्ताओं ने रूस पर अंगुली उठाई, लेकिन उसने इन्कार किया।

2017 : यूक्रेन और यूरोपीय यूनियन के बीच एसोसिएशन एग्रीमेंट। इससे वस्तुओं और सेवाओं के मुक्त व्यापार के लिए बाजार खुले और वीजा मुक्त यात्रा मुमकिन हुई। पूर्व हास्य अभिनेता वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पोरोशेंको को राष्ट्रपति चुनाव में पराजित किया। पूर्वी यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का वादा किया।

जनवरी 2021 : जेलेंस्की ने बाइडन से अपील की कि वह यूक्रेन को नाटो में शामिल होने दें।

फरवरी 2021 : यूक्रेन में क्रेमलिन समर्थक विपक्षी नेता विक्टर मेडमेडचुक पर जेलेंस्की सरकार ने प्रतिबंध लगाए। रूस ने यूक्रेन सीमा पर सैन्य जमावड़ा बढ़ाया।

अक्टूबर 2021 : यूक्रेन ने पहली बार पूर्वी सीमा पर तुर्किश बेरक्टर टीबी2 ड्रोन का इस्तेमाल किया। रूस नाराज। फिर सैन्य जमावड़ा बढ़ाना शुरू किया।

दिसंबर 2021 : यूक्रेन पर हमला करने की दशा में बाइडन ने रूस को आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी।

जनवरी 2022: अमेरिका और रूस के राजनयिक यूक्रेन पर मतभेदों को कम करने में असफल रहे। रूसी बलों का बेलारूस पहुंचना शुरू। लगातार तनाव में वृद्धि।

फरवरी 2022: तनाव घटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक प्रयास। रूस ने यूक्रेन के हिस्सों, डोनेस्क और लुहांस्क को अलग देश की मान्यता दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
राज्य चुने
Video
Short Videos
Menu
error: Content is protected !!