Russia Ukraine War: खारकीव में रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि…

आपका भारत टाइम्स
2 Min Read

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।

बागची ने बताया कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित पैसेज की फिर मांग कर रहे हैं. जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

Contents
यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।कीव तत्काल छोड़ने की सलाहइससे पहले मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से तत्काल कीव छोड़ने की अपील की थी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को आज ही तत्काल कीव को छोड़ने की सलाह दी जाती है।आपरेशन गंगा जारीगौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘आपरेशन गंगा’ शुरू किया है। ‘आपरेशन गंगा’ मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। मंगलवार सुबह बुचारेस्ट से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 8 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाला गया है।

कीव तत्काल छोड़ने की सलाह

इससे पहले मंगलवार सुबह भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से तत्काल कीव छोड़ने की अपील की थी। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को आज ही तत्काल कीव को छोड़ने की सलाह दी जाती है।

आपरेशन गंगा जारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘आपरेशन गंगा’ शुरू किया है। ‘आपरेशन गंगा’ मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। मंगलवार सुबह बुचारेस्ट से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अब तक 8 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाला गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
राज्य चुने
Video
Short Videos
Menu
error: Content is protected !!